5
(2)

भागलपुर : दरभंगा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज बिहार बंद का आह्वान किया गया। इसका व्यापक असर भागलपुर में भी देखने को मिला। सुबह से ही एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और बाजार बंद कराने के साथ-साथ यातायात अवरुद्ध करने का प्रयास करते रहे।

इस विरोध प्रदर्शन में राज्यसभा की पूर्व सदस्य एवं जदयू नेत्री कहकशां परवीन, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह, भाजपा नेता दीपक चौहान, कुश पांडे, रोहित पांडे सहित कई अन्य एनडीए नेता सड़क पर उतरे और अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एनडीए नेताओं ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री की मां को लेकर जो अपशब्द कहे गए, वे कहीं से भी क्षमा योग्य नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह न केवल व्यक्तिगत मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि राजनीतिक शिष्टाचार के भी विरुद्ध है।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री और देश की जनता से माफी नहीं मांगते, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: