


भागलपुर के मायागंज अस्पताल से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है,एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं बांका अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान प्रीतम कुमार चौधरी के रूप में हुई है, जो ग्राम सीऊड़ी, थाना अमरपुर, जिला बांका के निवासी थे वह विवेकानंद चौधरी के पुत्र थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीतम कुमार चौधरी किसी काम से बांका आए हुए थे और वहां से अपनी बाइक से घर सीऊड़ी लौट रहे थे। जैसे ही वह इंग्लिश मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक हादसा हो गया हादसा इतना भीषण था कि प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभालने की कोशिश की और सूचना पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा
इधर, जैसे ही हादसे की खबर मृतक के घर पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्यों का आक्रोश और दर्द साफ देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रीतम परिवार का सहारा था और उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि इंग्लिश मोड़ के पास आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं सड़क पर न तो पर्याप्त संकेतक लगे हैं और न ही स्पीड कंट्रोल की कोई ठोस व्यवस्था है। रात के समय रोशनी की भी उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है ग्रामीण ने सवाल उठाया है कि आखिर कब प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर होगा क्या ऐसी घटनाओं के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी जरूरत है कि प्रशासन दुर्घटनास्थलों की पहचान कर वहां ठोस कदम उठाए, जैसे कि स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, स्ट्रीट लाइट और नियमित पुलिस गश्ती।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन कारणों से हुआ .












