5
(3)

भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर में एक 22 वर्षीय युवक मुन्ना कुमार हरि ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दे दी। घटना की जानकारी दोपहर को मिली। जान देने से पहले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बातचीत की थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ। व्हाट्सएप पर भी उनकी चैट हुई, जिसमें प्रेम प्रसंग के संबंध में बातें की जा रही थीं। इसके बाद मुन्ना ने घर के अंदर कमरे में जाकर घटना को अंजाम दिया हैं ।

मृतक मुन्ना कुमार हरि दरियापुर निवासी अंकज साह के मकान में अपने छोटे भाई निहाल कुमार के साथ भाड़े पर रह रहा था। वह मायागंज निवासी वसंत हरि का बड़ा पुत्र था। मुन्ना की गर्लफ्रेंड बरारी थाना क्षेत्र के एक लड़की बताई जा रही है। दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि एक अन्य लड़की से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो मुन्ना पर शादी का दबाव बना रही थी। मां ने बताया कि वह लड़की दिल्ली में रहती है और उसने ही मुन्ना से फोन पर विवाद किया था। कुछ महीने पहले उस लड़की और उसके परिजनों ने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया था। कई बार वे मायागंज में आकर गोली मारने की धमकी दे चुके थे।

परिवार का कहना है कि डर के कारण मुन्ना को ननिहाल दरियापुर भेज दिया गया था, जहां वह अपने छोटे भाई के साथ रह रहा था। परिवार के सदस्य बोलबम के लिए गए थे और सुबह आने पर उन्हें मुन्ना के बारे में खबर मिली। उस रात मुन्ना के छोटे भाई ने नानी के घर में सोया था, जबकि मुन्ना और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच फोन पर बहस हुई थी, जिसके बाद यह घटना घटी।

फिलहाल, सजौर पुलिस ने मुन्ना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: