5
(1)

भागलपुर: जमीन विवाद ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया। बाराहाट थाना क्षेत्र के इशीपुर गांव में डेढ़ बीघा खेतिहर जमीन को लेकर दो भाइयों ने मिलकर अपने ही सगे बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 65 वर्षीय उमेश साह के रूप में हुई है, जो बाराहाट के रहने वाले थे।

मृतक के पुत्र पंकज ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार को मजदूरी कर घर लौटे थे। कुछ देर बाद उनके चाचा घर आए और कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों चाचाओं ने लाठी, डंडा और खंती से हमला कर दिया। मारपीट में उमेश साह बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। वहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि उमेश साह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और करीब बीस वर्षों से तीनों भाइयों के बीच झारखंड के मेहरमा स्थित डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के कारण यह दुखद वारदात हुई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: