



भागलपुर । डिपार्टमेंटल क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मुकाबले में रविवार को जिला स्कूल के मैदान पर शानदार मैच खेला गया। इस रोमांचक लीग मैच में कमिश्नरी 11 ने एसबीआई डिपार्टमेंट टीम को 22 रनों से पराजित किया।कमिश्नरी 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में एसबीआई डिपार्टमेंट की टीम 14.2 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई।कमिश्नरी 11 की ओर से राजा कुमार ने शानदार 75 रन (36 गेंद, 4 चौके, 8 छक्के) बनाए और 3 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट भी लिए। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

आरपीएफ- 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलआईसी- 11 को 48 रनों से पराजित किया
भागलपुर । डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में जिला स्कूल के मैदान में एक रोमांचक लीग क्रिकेट मुकाबले में आरपीएफ- 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलआईसी- 11 को 48 रनों से पराजित किया। टीम की जीत में ऑलराउंडर अमित कुमार गिरी के शानदार प्रदर्शन की अहम भूमिका रही, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीएफ- 11 ने निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से एच के कुशवाहा ने सर्वाधिक 95 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

वहीं दूसरे छोर से अमित कुमार गिरी ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने महज 30 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रनों की आक्रामक पारी खेली। कुशवाहा और गिरी की इस शानदार साझेदारी ने आरपीएफ- 11 को बड़े स्कोर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद गेंदबाजी में अमित कुमार गिरी ने कमाल दिखाया। उन्होंने एलआईसी- 11 के बल्लेबाजों को बांधे रखा और महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर विपक्षी टीम की रन गति पर ब्रेक लगा दिया। उनकी किफायती और विकेट लेने वाली गेंदबाजी के आगे एलआईसी- 11 की पूरी टीम 15 ओवरों में सिर्फ 132 रन ही बना सकी। बल्ले से 46 रन और गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए अमित कुमार गिरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
















