0
(0)

भागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार (पिता जुगल यादव), निवासी बभंगामा के रूप में की गई है। यह हादसा एनएच-80 स्थित जानमहम्मदपुर, नो एंट्री के पास “रॉयल दरबार ढाबा” के समीप हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि कुमार ढाबे के ठीक बाहर सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। वाहन ने पहले स्कूटी को अपनी चपेट में लिया और फिर युवक को रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बोलेरो के नीचे फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि रवि कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कहलगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो कैंपर वाहन को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने एनएच-80 पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने, ढाबों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: