1
(1)

भागलपुर : डाक विभाग अब डिजिटल युग में पूरी तरह कदम रखने जा रहा है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन कार्यरत डाक विभाग में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जा रही है। इस पहल के तहत बिहार के ईस्टर्न ज़ोन के एक दर्जन से अधिक जिलों के पोस्ट ऑफिस मुख्यालय ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत कार्य करेंगे। यह प्रक्रिया फरवरी माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।

ईस्टर्न ज़ोन के पोस्ट मास्टर जनरल मनोज कुमार ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से कार्यों में गति आएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। फाइलों का डिजिटल रूप से निपटारा होने से समय की बचत के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित होंगे।

इसी क्रम में भागलपुर से चलंत पासपोर्ट वैन सेवा की भी शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में ‘जेन-जी पोस्ट ऑफिस’ की स्थापना की गई है। छात्रों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब मोबाइल पासपोर्ट वैन के माध्यम से कॉलेज परिसर में ही पासपोर्ट से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस पहल से युवाओं और छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा तथा उन्हें पासपोर्ट बनवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। डाक विभाग की यह नई व्यवस्था डिजिटल सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: