



नवगछिया ।
बिहार सरकार के पथ निर्माण सह उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल को भागलपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर नवगछिया समेत पूरे अनुमंडल में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को भागलपुर जिले के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम बताया है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री दिलीप जायसवाल के कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक अनुभव और दूरदर्शी सोच से भागलपुर जिले के सर्वांगीण विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके प्रभारी मंत्री बनने से सड़क, उद्योग, रोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भागलपुर जिले के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया और कार्यकर्ताओं ने इसे भागलपुर जिले के लिए शुभ संकेत बताया।













