



नवगछिया | नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शातिर अपराधी दिलखुश यादव को कहलगांव से गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है की आर्म्स एक्ट एवं हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के वांछित शातिर अपराधी गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा निवासी दिलखुश कुमार उर्फ दिलखुश यादव को थानाध्यक्ष रंगरा,

गोपालपुर एवं वज्रा प्रभारी नवगछिया के द्वारा कहलगाँव से 01 मोबाइल एवं 01 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दिलखुश कई थानों का वांछित अपराधी था। जिसकी तलाश नवगछिया पुलिस को लंबे समय से था। इसके ऊपर गोपालपुर थाना में चार मामला, नवगछिया थाना में तीन मामला और बिहपुर के झंडापुर ओपी में एक मामला दर्ज है।















