



पैरा बैडमिंटन एवं पैरा ऐथलेटिक्स खेल विद्या हेतु लिया जा रहा है ऑनलाइन आवेदन
भागलपुर । भागलपुर जिला अंतर्गत सभी दिव्यांग खिलाड़ियों हेतु भागलपुर जिला में स्टेट वाइड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन इसी माह में किया जाएगा। भागलपुर जिला में सैंडिस कंपाउंड में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें पैरा बैडमिंटन एवं पैरा ऐथलेटिक्स खेल विद्या शामिल है। ऐसे खिलाड़ी जो इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह अपना पंजीकरण आवेदन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पोर्टल
(https://biharsports.org/parasports2025) पर कर सकते हैं। वर्तमान में भागलपुर जिला अंतर्गत कुल 35 आवदेन प्राप्त हो चुके हैं।













