5
(1)

भागलपुर। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में आगामी विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को इंटर स्तरीय प्लस टू विद्यालय, जिला स्कूल भागलपुर में आयोजित मॉक पोल प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

इस प्रशिक्षण में सभी पीठासीन पदाधिकारियों (पी) और प्रथम मतदान पदाधिकारियों (पी1) को ईवीएम पर 100-100 मॉक पोल कराने तथा वीवीपैट से पर्ची निकालकर मिलान करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही थी। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान गेट के बाहर मोबाइल जमा करने की व्यवस्था, मतदान कर्मियों द्वारा मॉक पोल करने और वीवीपैट से पर्ची निकालने की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान पदाधिकारी को ईवीएम और वीवीपैट के संचालन की पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि वास्तविक मतदान के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और सतर्कता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

इस मौके पर निर्वाचन प्रशिक्षण में लगे अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, और इसे निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: