5
(1)

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड इ किसान भवन के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीश्री 108 ठाकुर बाबा का भक्ति सम्मेलन शुरू हुआ।जिसका उद्घाटन बिहपुर विस के भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि हमारे सनातन धर्म के धर्मशास्त्र व ईश्वर-भक्ति हमें सत्कर्म व सन्मार्ग की ओर ले जाते हैं। विधायक ने इस माैके पर पूरे क्षेत्र के सुख व समृद्धि की कामना किया। मौके पर अजय उर्फ माटो, लालमाेहन व सिंटू आदि समेत कई गणमान्य एवं प्रबुद्धजन मौजूद थे। इधर भक्ति सम्मेलन में 50 से अधिक मंडली क्षेत्रीय व आंचलिक भाषा में प्रभु भजनों की प्रस्तुति से पूरे क्षेत्र को पावन व भक्तिमय बना रहे हैं।

वहीं भक्ति सम्मेलन स्थल समेत पूरा इलाका धर्मराज, विशु बाबा व ठाकुर बाबा के जयकारों से गूंज रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मंटु साह, सचिव पप्पू यादव, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार आदि ने बताया कि सम्मेलन का समापन आज शुक्रवार को होगा।इससे पूर्व सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर सुशील बाबा व मंदिर के महंत उमेश मंडल ने विधायक को चादर भेंटकर व विकास कुमार रजक ने माला पहना कर सम्मानित किया। वहीं सम्मेलन के संचालन में हरि साह, भोला यादव, बिनोद मंडल, दशरथ मंडल, प्रमोद व डोमी भगत आदि सहयोग कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: