



भागलपुर। सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा, आज फिर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई और दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है ताजा मामला भागलपुर के शिवनारायणपुर किशनदासपुर मोड़ के पास का है जहां दो मोटरसाइकिल के आमने सामने के जोरदार टक्कर में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे युवक की स्थिति काफी नाजुक थी उसे आनन-फानन में सिलीगुड़ी रेफर किया गया जिस युवक की.

घटनास्थल पर मौत हुई है उसकी पहचान दयालपुर का रहने वाला भोला तांती का 20 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार के रूप में हुई है वही जिस युवक की हालत काफी नाजुक है उसकी पहचान दयालपुर गांव के सियाराम सिंह के पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है।

गौरतलब हो कि दोनों युवक शादी समारोह में फूल से मंडप व गाड़ी सजाने का काम किया करते थे इसी क्रम में दोनों युवक मोटरसाइकिल से फूल ला रहा था और तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल से टकराने के बाद यह घटना घटित हुई ।मृत युवक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।













