



ईस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमि भिट्ठा में दशरत मंडल के पुत्र सिंटू मंडल की मौत गंगा नदी के पानी में डूबने से हो गई। रविवार को चार बजे सिंटू गंगा नदी स्नान करने गया था। स्नान के दौरान फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन ने शव को नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना इस्माइलपुर थाना की पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नगवछिया भेज दिया। सीओ रोहित कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जायेगा।
















