5
(1)

भागलपुर : दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में शनिवार को यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में कचहरी चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कई वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कुछ चालक चेकिंग से बचने के लिए रास्ता बदलकर भागने लगे, वहीं कई वाहन चालक ऐसे भी पकड़े गए जिन्होंने अपने वाहन की नंबर प्लेट को ढक रखा था। पुलिस ने मौके पर दर्जनों वाहनों की जांच की और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की।

यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि लगातार पुलिस वाहन चालकों को जागरूक कर रही है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरतते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में भी इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: