0
(0)

सभी पंचायत प्रभारी 17, 18 और 19 जनवरी को वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर शेष कार्य पूर्ण करें : डीएम

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में ई-केवाईसी एवं एफआर (किसान पंजीकरण) कार्यों में तेजी लाने को लेकर दो पाली में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत प्रभारी शामिल हुए।

प्रथम पाली में नवगछिया एवं कहलगांव अनुमंडल के पदाधिकारियों के साथ तथा द्वितीय पाली में भागलपुर सदर अनुमंडल के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रखंडवार ई-केवाईसी एवं किसान पंजीकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि ई-केवाईसी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि किसान पंजीकरण का कार्य अभी भी बड़ी संख्या में शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सभी पंचायत प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे 17, 18 एवं 19 जनवरी को वार्ड स्तर पर विशेष कैंप लगाकर तेजी से कार्य करते हुए शेष पंजीकरण कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

उन्होंने कहा कि किसान पंजीकरण समय पर पूरा होना आवश्यक है, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: