



एसएसपी बाबूराम ने कहा- जल्द अपराधी होंगे गिरफ्त में ,कई पहलुओं पर चल रही है जांच
भागलपुर/निभाष मोदी
भागलपुर,बीती रात टोटो चालक देव कुमार सिंह की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर ली है, बताते चलें कि भागलपुर के सोमवार थाना क्षेत्र में धनकर बगीचे में एक टोटो चालक की निर्मम हत्या कर दी गई थी उनके पूरे शरीर पर चोट का भी काफी दाग था जिसको लेकर पूरा भागलपुर उफान पर था, आज वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने इसको लेकर एक बड़ा खुलासा किया, उन्होंने कहा हत्या के मामले में मुख्य अपराधियों की पहचान तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पहचान कर ली गई है जल्द अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा,

पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है, बताते चलें कि ऑटो ड्राइवर देव कुमार सिंह ने कुछ दिन पहले ही नया टोटो खरीदा था उन की निर्मम हत्या कर दी गई और टोटो, नया मोबाइल और सोने का गले में एक लॉकेट था वह भी अपराधि लेकर फरार हो गए है जिसके चलते कल ग्रामीणों ने नया बाजार चौक को घंटों जाम भी किया था वरीय अधिकारियों के पहुंचने के बाद ग्रामीणों एवं परिजनों की बातों को मानकर इस जाम को छुड़ाया गया बताते.

चलें कि वरीय पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह तकरीबन 11 बजे रात्रि में जीरोमाइल के तरफ जाते देखा गया है उसके बाद सब और की तरफ जाते हुए एक बार और सीसीटीवी में दिखा है इससे पहले वह अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात भी किया है कई तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधी की पहचान हो गई है ,उसे शायद फोन पर कॉल करके बुलाया गया था जल्द अपराधियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।













