5
(1)

उम्र सीमा में नहीं आने वाले 20 खिलाड़ियों को किया गया बाहर

भागलपुर। बिहार सरकार के खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित होने वाले एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 23 जून से 24 जून 2025 तक भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में किया जा रहा है।

चयन ट्रायल के पहले दिन बालक-बालिकाओं का बैटरी टेस्ट लिया गया। कुल 15 बालक एवं 10 बालिका खिलाड़ी निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत पाए गए, जिनका शारीरिक परीक्षण किया गया। वहीं लगभग 20 खिलाड़ी उम्र सीमा से अधिक पाए गए, जिन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

बैटरी टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों की ऊंचाई, वजन के साथ-साथ स्टैंडिंग वर्टिकल जंप, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट दौड़, मेडिसिन बॉल थ्रो, 10×6 मीटर सेटल रन आदि दक्षता परीक्षण कराए गए।

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर ने की। चयन प्रक्रिया में प्रशिक्षक सह कोऑर्डिनेटर राजीव लोचन, अजीत कुमार, सनी पांडे, चंद्रभूषण कुमार, जयंत राज, स्मिता कुमारी, किरण कुमारी, मो. जुलबाब, कुंदन कुमार, मृणाल किशोर, सतीश चंद्र, आमिर खान, वरुण कुमार, रंजीत कुमार, राकेश कुमार और विकी कुमार सहित कई शारीरिक शिक्षक व सहयोगी उपस्थित रहे।

24 जून को चयन ट्रायल का दूसरा दिन आयोजित होगा, जिसमें नए खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। पहले दिन चयनित खिलाड़ियों के लिए 800 मीटर दौड़ की शारीरिक दक्षता जांच सुबह 8:30 बजे से की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी खेल योजना है, जिसके तहत खिलाड़ियों को निशुल्क आवास, भोजन, पौष्टिक आहार, आधुनिक खेल उपकरण, शैक्षणिक सुविधा और प्रशिक्षित कोचिंग प्रदान की जाती है। एथलेटिक्स विधा से संबंधित ये केंद्र बिहार के विभिन्न जिलों में संचालित होंगे, जहां चयनित खिलाड़ियों का नामांकन किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: