5
(1)

भागलपुर। ईशाकचक थाना क्षेत्र के भोलानाथपुर स्थित फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर मंगलवार को बड़ी घटना सामने आई। श्रीराम इंटरप्राइजेज द्वारा बनाए जा रहे फ्लाईओवर की साइट पर चोरी के विरोध में स्थानीय लोगों ने निर्माण कंपनी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात एक चोर लोहे की छड़ चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। साइट पर मौजूद गार्ड ने उसे पकड़ लिया और विरोध के दौरान थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद सुबह जब कंपनी के कर्मचारी साइट पर पहुंचे, तो कुछ स्थानीय लोग चोर के समर्थन में आ गए और कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान एक कर्मचारी को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दो से तीन अन्य कर्मचारी भी चोटिल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही ईशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भागलपुर सदर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है—चोरी का विरोध करने पर स्थानीय लोग क्यों हमलावर हो गए? क्या यह किसी संगठित गिरोह की करतूत है या फिर किसी अन्य रंजिश का नतीजा? पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: