



नवगछिया के बिहपुर झंडापुर थाना पुलिस ने विदेशी शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2024 को झंडापुर थाना की टीम ने वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदा एक चारपहिया वाहन जब्त किया था।

इस मामले में झंडापुर थाना कांड संख्या 64/24, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कांड में संलिप्त अभियुक्त निवास कुमार (पिता रामभुज मंडल, निवासी झिरूआ, थाना बांका) को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से मामले से जुड़ी और भी जानकारी मिलने की संभावना है, जिससे अन्य तस्करों की भी धरपकड़ में मदद मिल सकेगी।















