5
(1)

भागलपुर : 22 जुलाई 2025 को पीड़िता द्वारा साइबर थाना नवगछिया में एक लिखित आवेदन दिया गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि खगड़िया जिले के पिंटु कुमार ने उनके नाम से एक फर्जी आईडी बनाकर उनकी निजी फोटो और वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया और उन्हें बदनाम करने की धमकी दी।

इस शिकायत के आधार पर साइबर थाना में कांड संख्या- 13/25, धारा- 294/75/351(2)/352 बीएनएस एवं 66(C)/66(D)/66(E) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना टीम ने जांच और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की।

सोमवार को तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त पिंटु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पिंटु कुमार खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर का निवासी है और उसे पटना से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।

इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रशासन ने इस अपराध को लेकर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है और कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: