5
(2)

नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड सभागार में बुधवार को क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल भूमि उप समाहर्ता (डीसीएलआर), नवगछिया शैलेंद्र कुमार ने की।

बैठक में नारायणपुर अंचलाधिकारी विशाल अग्रवाल, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कृष्णानंद आनंद, डीलर संघ के वरिष्ठ नेता अरविंद चौधरी, गणपत प्रसाद यादव, नंदन सिंह, राजकिशोर पासवान, हिमांशु झा, नीलाभ कुमार, छोटू कुमार सहित अन्य जन वितरण विक्रेता एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान डीसीएलआर ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी किसानों का फार्मर आईडी (एफआर) बनाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में किसान से संबंधित किसी भी प्रकार की सब्सिडी (अनुदान) का लाभ फार्मर आईडी के बिना नहीं मिल सकेगा।

उन्होंने जन वितरण विक्रेताओं से अपील की कि वे किसानों के बीच जाकर फार्मर आईडी के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें और पंजीकरण प्रक्रिया में सहयोग दें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि किसान रजिस्ट्रेशन कराने के बाद राशन कार्ड रद्द हो जाएगा, जो पूरी तरह निराधार और अफवाह है।

डीसीएलआर ने कहा कि किसी भी किसान का राशन कार्ड फार्मर आईडी बनवाने के कारण रद्द नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की अपील करते हुए कहा कि यह कदम किसानों के हित में है और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में सहायक होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: