5
(1)

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर स्थित शिव मंदिर के पास शनिवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

सूचना मिलते ही रंगरा थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां से एक खोखा बरामद किया गया। जांच में पता चला कि इस घटना में रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी गुड्डू यादव, पिता कारेलाल यादव शामिल था। पुलिस ने उसे उसके घर से एक लोडेड देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और घटनास्थल से बरामद एक खोखा सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ रंगरा थाना कांड संख्या 149/25, धारा 25 (1-बी) ए/26/27 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: