0
(0)

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय, पोस्ट ऑफिस रोड में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, ट्रस्टी अमीर चंद्र तिवारी, विद्यालय समिति के सम्मानित सदस्य नरेश केडिया, पंकज टिंबरेवाल, पारस खेमका सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात छात्रों ने सम्मान परेड प्रस्तुत की और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छोटे-बड़े छात्र-छात्राओं ने देश की एकता, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रीय गौरव पर आधारित देशभक्ति गीत, लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अभय प्रकाश मणिका ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि विद्यालय के शिक्षक पूरी मेहनत और ईमानदारी से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों में देशभक्ति की भावना को जागृत रखने की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास के माध्यम से दी जा रही आधुनिक शिक्षा व्यवस्था का विशेष उल्लेख किया गया, जिसकी सराहना करते हुए बल भारती विद्यालय को इस दिशा में अग्रणी बताया गया।

समारोह राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: