



नवगछिया – आदर्श सर्वोदय विद्या मंदिर के सहयोग से लगभग 500 छात्रों का समर कैंप आयोजन महर्षि मेंही इण्टरस्तरीय मैंदान में किया गया. जिनके समापन में मुख्य अतिथि के रुप में भागलपुर लोकसभा के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल उपस्थित हुए।

बुलो मंडल ने कहा कि गर्मी के छुट्टियों को शहरी तर्ज पर समरकैंप आयोजन कर समाजिक परंपरागत ढांचे में परिवर्तन कर बड़ी लकीर खींचने का काम किया है. दियारा इलाके में इस तरह कार्यक्रम होना निश्चित रुप से बच्चे मानसिक और शारिरीक रुप से सबल होगें. मौके पर विद्यालय में मैट्रिक में सर्वोच्चय अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. मौके पर भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.
















