5
(1)

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जाह्नवी चौक, महादेवपुर गंगा घाट पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे गंगा नदी में स्नान के दौरान 14 वर्षीय एक किशोर डूब गया। सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव की तलाश शुरू कर दी गई है, जो अब तक जारी है।

डूबे किशोर की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जयमंगल टोला, वार्ड संख्या 10 निवासी रौशन कुमार (पिता–देवनंदन मंडल) के रूप में हुई है। रौशन पांचवीं कक्षा का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद मृतक के परिजनों समेत आसपास के ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ गंगा घाट पर जमा हो गई।

परिजन मुकुंद कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे रौशन अपने चार-पांच दोस्तों के साथ स्नान करने निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी बच्चे कम गहराई वाले हिस्से में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक रौशन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह नदी की तेज धारा में बह गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन गंगा घाट पहुंचे। मृतक की मां देवी देवी, पिता देवनंदन मंडल, भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। रौशन अपनी बहन से बड़ा था और पिता किसान हैं।

परबत्ता थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक शंभु कुमार ने बताया कि किशोर गंगा नदी में स्नान करते समय डूब गया है। शव की खोजबीन जारी है। शव मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: