5
(1)

भागलपुर। जितिया पर्व की शुरुआत शनिवार को नहाए-खाए के साथ हुई। इस अवसर पर सुबह से ही शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु महिलाएं गंगा स्नान कर धर्म-अनुष्ठान में जुट गईं। धार्मिक मान्यता है कि गंगा स्नान के बाद ही भोजन ग्रहण किया जाता है।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क रहा। गंगा घाटों पर आपदा मित्र और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतज़ाम किए गए।

जितिया पर्व का धार्मिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। महिलाएं इस व्रत को अपने बच्चों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना के लिए करती हैं। नहाए-खाए के साथ शुरू हुआ यह पर्व अगले दिन उपवास और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: