4
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानीदास टोला, तीनटँगा दियारा (दक्षिण) में मंगलवार को गंगा कटाव स्थल के समीप एक दर्दनाक घटना घटी। यहां छह वर्षीय अंकित कुमार की डूबने से मौत हो गई। अंकित, तीनटँगा करारी दक्षिण ज्ञानीदास टोला निवासी उमेश मंडल का पुत्र था।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुबह से ही घर से लापता था। बताया जा रहा है कि उसका घर गंगा कटाव के मुहाने पर था, जो बाढ़ में कट चुका था। परिवार कटाव पीड़ित के रूप में प्लास्टिक डालकर रह रहा था। इसी बीच अचानक बच्चा लापता हो गया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गंगा कटाव स्थल के पास उसका शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

इधर घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में रंगरा थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार ने बताया कि बच्चे की डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रक्रिया के तहत परिजनों को सरकारी सहायता मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: