5
(1)

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर दियारा स्थित गंगा घाट पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान आठ वर्षीय सोनाली कुमारी की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान गोरेलाल मंडल की पुत्री के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनाली मोहनपुर बड़ी धाम में आयोजित अष्टयाम कार्यक्रम के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल थी। जल भरने के दौरान वह गंगा में स्नान कर रही थी, तभी अचानक गहराई में चली गई और डूब गई। शुरू में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब वह काफी देर तक नजर नहीं आई तो परिजनों ने घबराकर एकचारी थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एकचारी थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही SDRF टीम को भी बुलाया गया। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। अंततः सोनाली का शव घाट से लगभग 200 मीटर दूर से बरामद किया गया।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: