



नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में 14 वर्षीय किशोर आयुष कुमार, पिता रणजीत सिंह के ऊपर गर्म तेल गिर जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

बताया जा रहा है कि आयुष कुमार घर में ही था, इसी दौरान खाना बनाते समय असावधानीवश गर्म तेल उसके पैर पर गिर गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह जल गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।














