



नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा ईलाज
नवगछिया : अपने मां और भाभी के उकसावे पर पति ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए लहूलुहान कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला इतनी बुरी तरह घायल हुई की उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मामला बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा की है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी (35 वर्ष), पति अमरेश कुँवर ने बताया कि छोटी-छोटी बात को लेकर पति अपने मां सुनीता देवी और भाभी खुशबू देवी के.

बहकावे में आकर मेरे साथ बुरी तरह मारपीट करते हैं। बीते बुधवार की सुबह भी मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट कर मुझे लहूलुहान कर दिया। जब मैं घायल होकर बेहोश होकर गिर गई तो मुझे इलाज के लिए नवगछिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला ने बताया कि मेरी शादी के 22 वर्ष हो गए हैं और इन वर्षों में घरेलू विवाद के कारण कई बार मैं अपने ससुराल से जाकर मायके में भी रही हूं । महिला को एक पुत्र और एक पुत्री है। फिलहाल पीड़ित महिला का ईलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।













