5
(1)

भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान एक अधेड़ व्यक्ति ने कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। मृतक की पहचान कन्हाई लाल शाह (46 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के पुत्र शन्नी कुमार ने बताया कि उनके पिता पिछले करीब 25 वर्षों से कोई काम नहीं कर रहे थे और घर में अक्सर मां से झगड़ा किया करते थे। घटना वाले दिन जब वह घंटाघर चौक स्थित दुकान से लौटे, तो देखा कि माता-पिता के बीच फिर से विवाद हो रहा था। उन्होंने बीच-बचाव किया और फिर अपने कमरे में जाकर सो गए। इस बीच, कन्हाई लाल शाह दूसरे कमरे में चले गए और वहां कीटनाशक पी लिया।

जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इधर, मृतक की पत्नी ममता देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति को इसके के लिए उनके ही परिवार के सदस्य – माता-पिता और बहनें – लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित और उकसाते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई वर्ष पहले भी कन्हाई लाल शाह ने प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया था।

घटना की सूचना मिलने पर इशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: