



भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्नुचक गांव में सोमवार को खेत पर सिंचाई कर रहे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान पन्नुचक निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है।

घटना को लेकर घायल की सास रंजू देवी ने बताया कि उनका दामाद राजेश खेत में सिंचाई करने गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने आकर उसे गोली मार दी। उन्होंने बताया कि राजेश का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था और गोली मारने वाले की पहचान भी नहीं हो सकी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजेश को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है।













