



नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर से अपने घर हरनाथचक लौट रहे एक व्यक्ति पर अचानक गीदड़ ने हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान विवेकानंद शर्मा, पिता तारिणी शर्मा, घर हरनाथचक, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, विवेकानंद शर्मा मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक गीदड़ ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया और उनके हाथ को दांतों से जकड़ लिया। हमले के दौरान विवेकानंद ने साहस दिखाते हुए गीदड़ से संघर्ष किया, जिसके बाद गीदड़ उन्हें छोड़कर भाग गया।
हालांकि इस दौरान गीदड़ ने उनके हाथ और पैर में कई स्थानों पर काट लिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद घायल अवस्था में विवेकानंद शर्मा खुद नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचे । जहां उनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।














