



गोपालपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय को भष्ट्राचार व दलालों से मुक्त करवाने के लिए सैदपुर गांव के कृष्ण कुमार स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अमरण अनशन किया। कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रखंड व अंचल कार्यलय में दलालों की भरमार हैं। बीना चढ़ावा दिए कोई भी काम नहीं होता हैं। प्रखंड व अंचल कार्यलय के भष्ट्राचार को समाप्त करने के लिए आमरण अनशन किया गया। इस मौके पर उप मुखिया रवि रंजन कुमार, वार्ड सदस्य अमर कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता किरण कुमार, चितरंजन कुमार, निलेश कुमार, मुरारी कुमार मौजूद थे। सीओ राजकिशोर सभी मांग मानने का अश्वासन देकर जाम को तुड़वाया।
















