



गोपालपुर जिला परिषद पद की निर्वतमान सह वर्तमान प्रत्याशी निशा भारती नें चुनाव चिन्ह प्रेशर कुकर छाप पर मतदान को लेकर गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव में मंगलवार को घर घर जाकर जनसंपर्क किया । मौके पर निशा भारती ने कहा कि गोपालपुर प्रखंड के मतदाता काफी शिक्षित औऱ समझदार हैं और निश्चित रूप से जितनी भी सरकारी योजनाएं आती है कहीं ना कहीं वह जमीनी स्तर पर कार्य होता है । पूर्व से ही प्रखंड के मतदाताओं का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिला है इसलिए इस बार भी उन्हें भरपूर प्यार आशीर्वाद मिलेगा । मौके पर गोसाईं गाँव में उनके साथ उनके कई समर्थक भी मौजूद थे ।
















