



नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार दोपहर बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने की।
बैठक में अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने बाढ़ से पूर्व की जाने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने बलमतर तटबंध की मरम्मती की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते तटबंध की मरम्मती नहीं हुई तो गंगा और कोसी नदी के पानी से प्रखंड मुख्यालय सहित कई पंचायतों के प्रभावित होने की आशंका है।

बैठक में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि, अंचल स्तरीय पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।













