5
(1)

नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 31 अगस्त 2025 की रात को गोसाईं गाँव मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने टोटो चालक के साथ मारपीट कर 2000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 272/25 दिनांक 02 सितंबर 2025, धारा 309(6) बीपीएमसी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अपराधी संतोष कुमार उर्फ जुल्लो शर्मा, पिता–स्व. गोसाईं गाँव थाना–गोपालपुर, जिला–भागलपुर को 16 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध की घटना को स्वीकार करते हुए सहयोगियों के नाम भी बताए। उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार अपराधियों ने टोटो चालक के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लूटकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन हो सका।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: