5
(2)

नवगछिया । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गोपालपुर सीट से चार बार विधायक रह चुके गोपाल मंडल को इस बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने टिकट नहीं दिया। टिकट कटने के बाद नाराज गोपाल मंडल ने शनिवार को निर्दलीय पर्चा भरा और अपने समर्थकों के बीच एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर फूट-फूटकर रोने लगे और उनका जयकारा लगवाया।

गोपाल मंडल ने अपने संबोधन में कहा, “भाइयों और बहनों, आज हमारा नामांकन का दिन है। आप सभी इतने बढ़-चढ़कर आए, इसके लिए धन्यवाद। यह लड़ाई आर-पार की है और अब दिखा देना है। नीतीश कुमार को बरगला कर मेरा टिकट कटवाया गया। अगर मुझसे कोई गलती हुई है, तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मैंने आज तक कोई गलती नहीं की और आगे भी नहीं करूंगा।” उन्होंने कहा कि अब बिगुल बज चुका है और जनता को मैदान में उतरने का समय आ गया है। भावनाओं से भरे माहौल में उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति अपनी वफादारी दोहराई और मंच से कहा, “एक बार प्रेम से बोलिए, नीतीश कुमार की जय।”

गोपाल मंडल ने आगे कहा कि वे चुनाव जीतकर सीट फिर से JDU को देंगे। इससे स्पष्ट है कि बागी रुख अपनाने के बावजूद गोपाल मंडल मुख्यमंत्री के खिलाफ खुली बगावत नहीं करना चाहते। इस बार JDU ने गोपालपुर विधानसभा सीट से बुलो मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

टिकट कटने से नाराज गोपाल मंडल अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उनका उद्देश्य स्पष्ट है कि अपने समर्थकों के बल पर चुनाव जीतकर पार्टी के पक्ष में सीट लौटाना है। इस दौरान गोपाल मंडल के भाषण और उनके भावनात्मक प्रदर्शन ने समर्थकों और उपस्थित लोगों के बीच गहरा प्रभाव डाला।

इस घटना ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के गोपालपुर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: