



नवगछिया । शुक्रवार को डायल 112 टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गोपालपुर थानांतर्गत ग्राम डिमहा स्थित पवन पासवान एवं विष्णुदेव पासवान के घर से मोबाईल चोरी कर भाग रहे एक मोटरसाकिल पर सवार चार अपराधकर्मियों का पीछा करने पर अपराधकर्मियों के द्वारा ग्रामीणों पर फायरिंग किया गया। सूचना पर डायल 112 टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से अपराधकर्मी गोपालपुर थाना क्षेत्र के डीमहा निवासी छतिश कुमार मंडल पिता मिंटु मंडल, गोपालपुर पंचगछिया निवासी अनुज कुमार पिता उमेश मंडल को गिरफ्तार कर गोपालपुर थाना को सुपूर्द किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 276/25, धारा- 331(6)/307 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दो नामजद एवं दो अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर फरार चल अभियुक्तो के विरूद्ध छापामारी की जा रही है।













