



भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वरूपचक गांव में एक विवाहिता द्वारा जान देने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान स्वरूपचक निवासी सिंटू कुमार की 20 वर्षीय पत्नी शबनम कुमारी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और शबनम घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने घर में लगे पंखे से जान दे दी । जब परिजन लौटे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।
सूचना मिलते ही गोराडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, जान देने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।













