



चोरी गई सामान बरामद
नवगछिया । 25 जनवरी 2026 को वादी ललित शर्मा द्वारा गोपालपुर थाना को सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अभिया स्थित इनके घर से 02-03 व्यक्तियों द्वारा घर में रखे ड्रम सहित 75 किग्रा मक्का चोरी कर लिया गया है। प्राप्त सूचना के आलोक में गोपालपुर थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से गोपालपुर अभिया निवासी अजीत कुमार पिता शंकर मंडल, करण कुमार पिता बौकु मंडल, सुधांशु कुमार पिता सुशील कुमार को चोरी गई सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 28/26, धारा- 331 (4)/305/317(2) बीएनएस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।













