5
(1)

नवगछिया : जीएस न्यूज़ अखबार अपने सम्मानित पाठकों के लिए दिसंबर माह की विशेष प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस एक महीने की अवधि में प्रतिभागियों को कुल 25 दिनों के स्क्रीनशॉट भेजने होंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रतिदिन जीएस न्यूज़ अखबार के पेज नंबर 5 (नवगछिया पेज) का स्क्रीनशॉट लेना होगा और उसे जीएस न्यूज़ के मोबाइल नंबर 97098 94194 पर भेजना होगा।

स्क्रीनशॉट भेजने का समय रात 12:00 बजे से लेकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कृपया ध्यान दें — दोपहर 12:00 बजे के बाद भेजे गए स्क्रीनशॉट को गिनती में शामिल नहीं किया जाएगा।

15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच जिन प्रतिभागियों के कुल 25 स्क्रीनशॉट पूरे होंगे, उनके नामों की घोषणा प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद की जाएगी। इसके पश्चात लकी ड्रा के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि केवल जीएस न्यूज़ के ई-पेपर ग्रुप में शामिल सदस्य ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। जो प्रतिभागी ई-पेपर ग्रुप में शामिल नहीं हैं, वे इस प्रतियोगिता के पात्र नहीं होंगे।

विशेष निर्देश: जो पाठक पहले से जीएस न्यूज़ के टॉप फैन अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं, यानी जिन्होंने टॉप फैन का सर्टिफिकेट या ट्रॉफी हासिल की है, वे इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप से भाग नहीं लेंगे। ऐसे पाठक अपने परिवार, गांव या समाज के अन्य सदस्यों को इस प्रतियोगिता में जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

अतः सभी पाठकों से अनुरोध है कि समय पर अपने स्क्रीनशॉट भेजें और इस रोमांचक प्रतियोगिता में भाग लेकर आकर्षक पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर सुनिश्चित करें।

जीएस न्यूज़ — आपके साथ, आपकी खबरों के साथ।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संपर्क नंबर: 97098 94194

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: