5
(1)

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की वार्ड संख्या-01 निवासी पूनम देवी, पत्नी जयकांत शर्मा (उम्र 35 वर्ष) ने गुरुवार को बिहपुर थाना में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने को लेकर आवेदन दिया है।

पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि 6 अगस्त 2025 को दोपहर करीब ढाई बजे मिल्की वार्ड संख्या-01 निवासी अंशु कुमार, पुत्र अनिल शर्मा, मेरे घर के सामने गेट पर गुटखा खाकर थूक दिया। इस पर मेरे पुत्र सत्यम कुमार (उम्र 12 वर्ष) ने विरोध करते हुए कहा कि यहां गंदगी क्यों कर रहे हो। इसके जवाब में अंशु कुमार ने सत्यम को अपशब्द कहते हुए लप्पड़ और थप्पड़ से मारपीट शुरू कर दी।

हल्ला सुनकर जब मैं घरेलू कामकाज कर रही थी तो घर से बाहर आई और अपने बेटे को बचाने के लिए आगे बढ़ी। जैसे ही मैं सामने गई, अंशु कुमार ने मुझ पर भी हमला करने की कोशिश की। डर के मारे मैं भागने लगी, लेकिन इसी दौरान मैं घर के सामने जमीन पर गिर गई। इसके बाद अंशु और उसकी मां सुनीता देवी, पत्नी अनिल शर्मा, ने मिलकर मेरा बाल पकड़कर घसीटते हुए सड़क तक ले गए और लात-घूसों से मारपीट करनी शुरू कर दी।

हल्ला सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों अभियुक्त अपने घर चले गए। पूनम देवी ने बताया कि इससे पहले भी उनके साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया था।

इस मामले में बिहपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी और मामले की जांच की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: