5
(1)

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में सभी का हुआ इलाज

रंगरा चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा, पैनिक अटैक के कारण बच्चियों को आया चक्कर

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत तेजनारायण इंटर स्कूल रंगरा में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विद्यालय के छात्राओं को ह्यूमन पैतिलोमा वायरस (एचपीभी) का टीका लगाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, 9 से 15 वर्ष उम्र की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव व सुरक्षा के लिए अभियान चलाकर टिका लगाया जा रहा है। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पहले चार विद्यालय में जाकर छात्राओं को टिका लगा चुके थे। जहां से किसी प्रकार का मामला नहीं हुआ। वही तेजनारायण इंटर स्कूल रंगरा में आठवीं व नौंवी कक्षा की छात्राओं को टीका लगाया जा रहा था। बताया गया कि नौंवी कक्षा की एक छात्रा को सुई लगते ही बेचैनी शुरू हो गई, चक्कर आने लगा। चक्कर आते ही वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर गई। इधर अन्य छात्राएं भी टीका ले चुकी थी। टीका लेने के बाद उस छात्रा की हालत को देखकर अन्य छात्राएं भी भयभीत हो गई और कुछ ही देर बाद ही सभी छात्राओं को वही लक्षण शुरू हो गया।

छात्रा नेहा कुमारी, छोटी कुमारी, राजकुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मुन्नी कुमारी, जुली कुमारी, नयनशी कुमारी, साक्षी कुमारी, छोटी कुमारी, चांदनी खातून, प्राची कुमारी समेत डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राओ को बेचैनी और चक्कर आने लगा। छात्राएं जहां-तहां कक्षा में व बाहर फर्श पर मूर्छित होकर गिरने लगीं। स्थिति देखकर विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य छात्राओ में अफरातफरी मच गया। हालत देख डॉक्टर ने अविलंब एम्बुलेंस बुलवाया। विद्यालय एचएम और शिक्षकों ने एम्बुलेंस से सभी छात्राओं को रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पीएचसी के डॉक्टर ने सभी छात्राओं का उपचार शुरू किया। इधर जानकारी मिलते ही छात्राओ के अविभावक व ग्रामीणों की भारी भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई। डॉक्टर ने दोपहर बाद इलाज के बाद सभी छात्राओ को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर निकेश कुमार स्नेही ने कहा, बच्चियों में पैनिक अटैक के कारण माइनर घबराहट और बेचैनी था। छात्राओं का तबियत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। कुछ देर ऑबर्जवेशन में रखकर लक्षण के अनुसार उपचार करके सभी को घर वापस भेज दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: