5
(1)

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के इमामपुर पंचायत अंतर्गत मोहिबलीचक वार्ड संख्या-3 में जलमीनार निर्माण का कार्य बीच में ही रुक गया। पीएचईडी विभाग की ओर से सरकारी जमीन पर छोटा जलमीनार बनाए जाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन इसी दौरान स्थानीय व्यक्ति राजा ने उक्त जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

इसके विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष हबीबपुर थाना पहुंचे और राजा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। आक्रोशित महिला तनुजा परवीन ने बताया कि वार्ड संख्या-3 में सौ से अधिक घर हैं, जहां लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। लोग आज भी दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई बार पंचायत और विभाग को आवेदन देने के बाद आखिरकार पीएचईडी विभाग ने मोहिबलीचक में जलमीनार निर्माण की स्वीकृति दी थी। काम शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अचानक उत्पन्न विवाद के कारण कार्य बाधित हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन सरकारी है और यहां जलमीनार बनने से पूरे वार्ड की समस्या दूर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजा नामक व्यक्ति जानबूझकर कार्य रोककर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। महिलाओं ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की समस्या विकराल हो जाती है।

इस संबंध में हबीबपुर थानाध्यक्ष पंकज ने बताया कि जमीन की जांच कराई जाएगी। यदि यह सरकारी जमीन पाई जाती है तो जलमीनार का निर्माण हर हाल में जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी सरकारी कार्य में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: