5
(1)

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने कहा कि कोसी नदी पर बन रहे पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग 106 (बिहपुर-बीरपुर एनएच 106) के निर्माण से क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियो पंचायत अंतर्गत नदी पर प्रस्तावित पीपापुल और आहुति गांव के समीप सपनी धार पर बनने वाले पुल से न केवल कोसी दियारा अपराधमुक्त होगा, बल्कि यह इलाका विकास और समृद्धि के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा।

विधायक ने जानकारी दी कि गोविंदपुर-मुसहरी और कहारपुर गांवों को सीधे प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए नदी पर पीपापुल का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का शिलान्यास बीते माह राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया था।

इसी प्रकार, हरियो पंचायत से सटे मधेपुरा जिले की सीमा पर स्थित आहुति गांव के समीप सपनी कोसी पर 225 फीट लंबा पक्का पुल बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लगभग 7 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक इ. शैलेंद्र ने कहा कि 1600 करोड़ की लागत से बन रहा बिहपुर-बीरपुर एनएच 106, हरियो में पीपापुल और आहुति का सपनी धार पर पुल पूरे कोसी दियारा क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा। पुल निर्माण से किसानों को अपने खेत-खलिहान तक पहुंचने में आसानी होगी, वहीं स्थानीय लोग सीधे प्रखंड मुख्यालय और अन्य बाजारों से जुड़ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह पुल न केवल बिहपुर प्रखंड बल्कि मधेपुरा जिले के बाजार और मुख्यालय तक पहुंचने में भी सहूलियत प्रदान करेगा।

आहुति गांव के ग्रामीणों—सुभाष सिंह, वेदानंद सिंह, राजकुमार निषाद, राजीव मंडल, रेखा देवी, सीमा देवी और अर्चना देवी ने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोसी दियारा के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ें और अब यह सपना पूरा होने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: