



नवगछिया । 02 अप्रैल 2025 को वादिनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि परबत्ता थाना कांड संख्या- 93/24 में फरार चल रहे अभियुक्त सुनील कुमार के द्वारा केस उठाने के लिए इन्हें कई बार धमकी दिया गया था एवं 29 मार्च 2025 की संध्या में इनके घर पर आकर जान मारने के नियत से फायरिंग तथा मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या- 59/24, 02 अप्रैल 2025 धारा-109/351(2) (3) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में सोमवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त परबत्ता थाना क्षेत्र के बिहुला टोला राघोपुर निवासी सुनील कुमार पिता भादो मंडल को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।















