



उक्त अभियुक्त के विरूद्ध रहा है आपराधिक इतिहास
नवगछिया । 24 अगस्त 2025 को वादी मिथलेश पासवान द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि बीते रात्रि करीब 09:30 बजे सुबोध सिंह एवं अन्य 03-04 व्यक्ति के द्वारा इनके दरबाजे पर आकर गाली गलौज किया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर उनलोगों के द्वारा फायरिंग किया गया।

इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 259/25, धारा- 191(2)/126(2)/115(2)/109/352/351(2) (3) बीएनएस, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3 (आई) (आर) (एस) (भेए) एससी/एसटी एक्ट दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त ख़रीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर निवासी सुबोध कुमार सिंह पिता स्व दिनेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार सुबोध कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। ऊसर खरीक थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत चार बड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं।













