0
(0)

नवगछिया में हिन्दी नववर्ष के अवसर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2083 के दिन गुरुवार को श्री शिवशक्ति योगपीठ से स्वामी आगमानंद जी महाराज के नेतृत्व में विशाल तिरंगे के साथ भव्य नववर्ष यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा आश्रम परिसर से प्रारंभ होकर पुष्पवर्षा के साथ नवगछिया एनएच-31 मार्ग होते हुए जीरो माइल, फूड प्लाजा फैमिली रेस्टोरेंट, तेतरी चौक से स्टेट हाइवे के रास्ते यमुनिया, तुलसीपुर, ध्रुवगंज, खरीक बाजार होते हुए खरीक चौक के समीप स्थित आनंद वेयरहाउस पहुंचकर संपन्न हुई। यहां विश्राम के उपरांत आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री शिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में हिन्दी नववर्ष के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इसके प्राकृतिक आधार एवं सांस्कृतिक महत्व को समझाते हुए सभी से इस पर्व को धूमधाम से मनाने की अपील की।

नववर्ष यात्रा में मोटरसाइकिल, कार एवं अन्य छोटे वाहनों की लंबी कतार देखी गई। सभी वाहनों पर भगवा ध्वज लहरा रहे थे, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। यात्रा में कुंदन बाबा, स्वामी मानवानंद जी, स्वामी शिव प्रेमानंद जी, स्वामी जीवनानंद जी, पंडित प्रेम शंकर भारती सहित योगपीठ के आचार्य, सेवादल के सदस्य तथा विभिन्न जिलों से आए शिष्य, श्रद्धालु एवं अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु “हिन्दी नववर्ष मनाएं, घर-घर भगवा फहराएं” जैसे नारों के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे। इस दौरान विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह एवं सांस्कृतिक जागरूकता का वातावरण देखने को मिला।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: